राजसमन्द

उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का भव्य स्वागत

Suresh Bhat
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का भव्य स्वागत
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का भव्य स्वागत

राजसमंद(राज.)। उच्च एवं तकनिकी शिक्षा विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार राजसमन्द आगमन पर भाजपाईयों ने मंत्री माहेश्वरी का भव्य स्वागत सत्कार किया। उदयपुर से सडक़ मार्ग होते हुए राजसमंद पहुंचने पर बिच में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। उन्होंने भाजपा मीडिया जिला संयोजक किशोर गुर्जर ने बताया कि मंत्री माहेश्वरी के आगमन पर सौ फीट रोड़ स्थित विधायक कार्यालय पर उपस्थित भाजपाई कार्यकर्ताओ ने मंत्री माहेश्वरी का द्वारिकाधीश प्रभु की छवी भेंटकर, शॉल, माल्यार्पण व ईकलाई से ढोल-नंगाड़ों से माहेश्वरी का भव्य स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने माहेश्वरी का बारी बारी से स्वागत किया। इस दौरान कई लोगो ने मंत्री माहेश्वरी को ज्ञापन भी सौंपे। इस अवसर पर सभी का आभार जताया। इस अवसर पर सभापति सुरेश पालीवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, जिला उपाध्यक्ष बहादुरसिंह राठौड़, जिला महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया, जिला कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, नगर अध्यक्ष महेन्द्र टेलर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महेश आचार्य, उप प्रधान भरत पालीवाल, मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर बागोरा, कालुसिंह राठौड़, छात्रसंघ अध्यक्ष ईश्वर पहाडिय़ा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनीता पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष लीलावती ठाकुर, मधु चौरडिय़ा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, अरविन्द बड़ाला, पियुष दोशी, पार्षद कुलदीप पूर्बिया, मोहन कुमावत, कुशलेन्द्र दाधीच, हिम्मत मेहता, प्रकाश गमेती, जिप सदस्य श्यामलाल सांवरिया, पूर्व चेयरमेन दिनेश पालीवाल, सरपंच भैरूलाल जोशी, भैरूलाल कुमावत, मुकेश शर्मा, टीआर शर्मा, पूर्व सरपंच मांगीलाल कुमावत, जगदीश पालीवाल धर्मेटा, अशोक पालीवाल, पवन सुरोलिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंत्री माहेश्वरी उसके आयोजित बाद शादी समारोह में भाग लेने रणकपुर रवाना हो गई।
राजसमंद। माहेश्वरी के उच्च शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार राजसमंद पहुंचने पर प्रभु द्वारीकाधीश की छवि भेंट कर स्वागत करते सभापति सुरेश पालीवाल। फोटो-सुरेश भाट

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News