राजसमन्द

शिवालयों में रही दिनभर भीड़

Suresh Bhat
शिवालयों में रही दिनभर भीड़
शिवालयों में रही दिनभर भीड़

राजसमंद। श्रावण मास के आखरी सुखीया सोमवार को शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही। शहर के गुप्तेश्वर महादेव, चौमुखा महादेव, विश्वेभंर महादेव, महाकालेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, फरारा स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर मंदिर में अल सुबह से ही भक्तों ने शिवमंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर भोले को रिझाया। वहीं जलचक्की स्थित चौमुखा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। दोपहर बाद शुरू हुए दर्शन जो देर रात तक चलते रहै। तथा पुरानी कलेक्ट्री स्थित विश्वेंभर महादेव मंदिर में भगवान भोले को स्वतंत्रत दिवस पर तिरंगे के तीन कलर का आकर्षक श्रंृगार धराया गया। सोमवार पर राजनगर स्थित रामेश्वर महादेव विकास समिति द्वारा सोमवार को सायं 4 से10 बजे तक भगवान भोलेनाथ के रंग-बिरंगी फुलों से विशेष श्रृगार के दर्शन हुए साथ ही आराध्य प्रभु श्रीनाथ जी फल-फुलों के हिडोंलने में बिराजित कर झुलाया गया।
फोटो, राजसमंद। तिरंगे के कलर से सजी विश्वेंभर महादेव की श्रृंगारित प्रतिमा तथा फुलों से से सजे चौमुखा माहादेव।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News