राजसमन्द

मानसिंह बारहठ जिला वॉलीबॉल संघ के बने अध्यक्ष

suresh bhat
मानसिंह बारहठ जिला वॉलीबॉल संघ के बने अध्यक्ष
मानसिंह बारहठ जिला वॉलीबॉल संघ के बने अध्यक्ष

खेल को बढ़ावा और खिलाडिय़ों को देंगे प्रोत्साहन : बारहठ
राजसमंद। राजसमंद जिला वॉलीबॉल संघ के चुनाव रामेश्वर महादेव मंदिर में निर्विरोध सम्पन्न हुए जिसके तहत नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रदेश संगठन से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक राजस्थान वॉलीबॉल संघ सचिव प्रभुलाल जाट एवं सिरोही जिला वॉलीबॉल संघ सचिव रामलाल जाट के सान्निध्य में चुनाव प्रक्रिया विधिवत शुरु हुई। चुनाव अधिकारी महेश श्रीमाली एवं जिला खेल अधिकारी चांद खां पठान के दिशा-निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

paliwalwani

फोटो  राजसमंद। जिला वॉलीबॉल संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत करते सदस्य। फोटो-सुरेश भाट

मानसिंह बारहठ जिला वॉलीबॉल संघ के बने अध्यक्ष

paliwalwani

वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष पद पर मानसिंह बारहठ, उपाध्यक्ष ब्रजेश पालीवाल व यशवंत जोशी, सचिव मांगू खां, सह सचिव रमेशचन्द्र टेलर एवं लक्ष्मीलाल तोषनीवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमसिंह पडि़हार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने अध्यक्ष बारहठ सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। साथ ही पर्यवेक्षक जाट ने आह्वान किया कि नवीन कार्यकारिणी वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करे। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने आगामी समय में जिला संघ के माध्यम से जिले में वॉलीबॉल खेल की अधिकाधिक प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा नए खिलाडिय़ों को तलाशने-तराशने और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए विविधि गतिविधियां संचालित करने के बारे में जानकारी दी। बारहठ ने विश्वास दिलाया कि संघ वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने की दिशा में सदैव पूरी तत्परता से कार्य करता रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने करणी क्लब के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति आगामी दिसम्बर में यहां प्रस्तावित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार इस स्पद्र्धा को और अधिक आकर्षक व वृहद स्वरूप दिया जाएगा जिसके लिए प्रयास जारी है। कार्यक्रम में हेमेन्द्रसिंह, भंवरसिंह झाला, अनिल टांक, रविन्द्रसिंह, अर्जुनसिंह, जेठाराम, विद्याधर, मुकेश पालीवाल, प्रमोद पूर्बिया सहित कई सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद थे। इस अवसर पर यहां मौजूद सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ अध्यक्ष सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक, इकलई एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी।
फोटो-मानसिंह बारहठ-अध्यक्ष

पालीवाल वाणी ब्यूरो-सुरेश भाट्
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
Email-paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News