राजसमन्द

युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ श्री मुकेश जोशी की मदद के लिए आगे आया

देवनारायण पालीवाल
युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ श्री मुकेश जोशी की मदद के लिए आगे आया
युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ श्री मुकेश जोशी की मदद के लिए आगे आया

राजसमंद। युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ द्वारा हर संभव मदद के लिए तत्पर रह कर समाजजनोे की आर्थिक मदद करता है वही संगठन ने एक बार सिद्व कर दिया कि युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ का का नाम भारत वर्ष में क्यों प्रसिद्व है। युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ ने श्री मुकेश पिता स्व. मोहन जोशी (ग्राम. बड़ा भाणुजा) 26 वर्षीय विगत 6 माह से गंभीर बीमारी के चलते अस्तपताल में उपचाररत् होकर इलाज करा रहा था। लेकिन इलाज के दौरान बहुत खर्चा हो जाने के कारण परिवार में आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के ऊर्जावान कार्यकताओं ने मैदान पकड़ा ओर देखते ही देखते एक लाख रूपए राशि एकत्रित हो गई। युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ ने अपने साथियों के साथ श्री मुकेश जोशी के परिजनों को अस्तपताल पहुंचकर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि इलाज हेतु प्रदान की। युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ ने इस अवसर पर पूरे वार्ड में फलों का वितरण कर अस्तपातल का माहौल खुशनुमा बना दिया। युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ संगठन द्वारा समय-समय पर आर्थिक रूप जरूरतमंद परिजनों को युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के ऊर्जावान समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोेग से ही संभव हो पाता है।

युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ हर संभव मदद करेगा

युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश पुरोहित, युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ उदयपुर अध्यक्ष श्री सुरेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ हर संभव मदद करने के उद्ेश्य से ही संगठन समाज में काम कर रहा है। हर संभव जरूरतमंद परिजनों को संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से तन-मन-धन से आगे भी सहयोग करते रहेंगे।

आप भी मौजूद थे

इस अवसर पर सर्वश्री युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित महामंत्री भूपेन्द्र पुरोहित, संगठन मंत्री विजय पालीवाल, भवानी जोशी, ब्रजेश जोशी, युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ उदयपुर अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, विनोद पालीवाल, प्रेम पालीवालनाथद्वारा तहसील उपाध्यक्ष रविन्द्र पुरोहित, दिनेश पालीवाल, भरत पालीवाल, राज जोशी आदि मौजूद थे। पालीवाल वाणी समाचार पत्र समूह ने युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के ऊर्जावान, समर्पित कार्यकर्ताओं का तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन दिनों-दिन खुब प्रगति कर समाज की उन्नति में जनभागीदारी का निर्वाह करते हुए जरूरतमंद परिजनों का सहारा बने।

पालीवाल वाणी ब्यूरो-देवनारायण पालीवाल

आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News