राजस्थान

मेनारिया ब्राह्मण के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता के नेतृत्व में रचा नया इतिहास

Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi ...✍️
मेनारिया ब्राह्मण के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता के नेतृत्व में रचा नया इतिहास
मेनारिया ब्राह्मण के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता के नेतृत्व में रचा नया इतिहास

● आवरी माता में नागदा, मेनारिया ब्राह्मण समाज की धर्मशाला निर्माण के दौरान डाली गई 8500 स्क्वायर फीट की छत

आवरी माता। मेनारिया ब्राह्मण के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता के नेतृत्व में समाज ने नया इतिहास रचा। लगातार कई वर्षों से मेवाड़ और मालवा के नागदा, मेनारिया ब्राह्मण समाज के मुख्यालय आवरी माता की धर्मशाला को लेकर खूब बवाल मचा रहा है, लेकिन सब चर्चाओं और विवादों पर विराम लगाते हुए अखिल भारतीय नागदा, मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता के नेतृत्व में आवरी माता मुख्यालय पर धर्मशाला का ऐतिहासिक निर्माण कार्य शुरू हुआ। जिसका आज विधिवत 8500 स्क्वायर फीट पर छत भराई का कार्य किया गया।

इस ऐतिहासिक कार्य की समाज के प्रबुद्ध जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार माना। गौरतलब है कि मालवा अंचल ओर मेवाड़ के नागदा, मेनारिया ब्राह्मण समाज का मुख्यालय आवरी माता में हैं, जिसकी धर्मशाला की जर्जर अवस्था को लेकर कई वर्षों से खूब बवाल होता रहा है। सामाजिक चुनाव के दौरान धर्मशाला का मुद्दा कुछ समाजजनों ने प्रमुखता से उठाया था...जिसको लेकर श्री जसराज मेहता ने वादा किया...ओर वादों को पूर्ण रूप से साकार करने में तन-मन-धन से लगे हुए है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने श्री जसराज मेहता ने अपनी कमान संभालते ही प्रमुखता के साथ धर्मशाला के निर्माण कार्य का बीड़ा उठाया और उस को प्रमुखता से हल कर रहे है। उपरोंक्त जानकारी दैनिक अग्नि मंथन के पत्रकार श्री राजू नागदा (कानाखेड़ा) ने पालीवाल वाणी को दी। 

● निर्माण समिति का कार्य सराहनीय

अखिल भारतीय नागदा, मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने धर्मशाला के निर्माण कार्य को गति देने के लिए एक सामूहिक बैठक कर समाज के प्रबुद्ध जनों की मौजूदगी में धर्मशाला निर्माण को लेकर एक समिति बनाई गई थी। जिसके अध्यक्ष मेनारिया गेस्ट हाउस उदयपुर श्री अंबालाल मेनारिया को बनाया गया था। उनके नेतृत्व में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

● आज हुआ छत भराई का कार्य

आवरी माता में धर्मशाला का छत भराई का कार्य सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मेहता सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद थे। आवरी माता में धर्मशाला निर्माण के दौरान छत भराई कार्य के अवसर पर सर्वश्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, अंबालाल मेनारिया, निर्माण समिति अध्यक्ष पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश मेनारिया, गिरवा झोन उपाध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया, गिरवा झोन मंत्री नारायण मेनारिया, चित्तौड़गढ़ झोन मंत्री दशरथ मेनारिया, चित्तौड़गढ़ झोन उपाध्यक्ष पृथ्वीराज मेनारिया, मध्यप्रदेश झोन मंत्री रामबाबू नागदा, उपाध्यक्ष प्रकाश नागदा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकिशन मेनारिया, बाबूलाल नागदा पूर्व सरपंच, लक्ष्मीनारायण नागदा पूर्व सरपंच, पत्रकार राजू नागदा कानाखेड़ा, भगवतीलाल नागदा, घनश्याम नागदा, सोहनलाल मेहता, अंबालाल मेनारिया भटोली, रामलाल मेनारिया उदयपुर, प्रकाश मेनारिया उदयपुर, मांगीलाल मेनारिया उदयपुर, अंबालाल मेनारिया उदयपुर, सत्यनारायण मेनारिया सुवानीया, फुलशंकर मेनारिया, प्रकाश मेनारिया सहित समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।

paliwalwani
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi ...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News