इंदौर

श्री चारभुजानाथ निकले नगर भ्रमण पर- शोभायात्रा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

sunil paliwal...✍️
श्री चारभुजानाथ निकले नगर भ्रमण पर- शोभायात्रा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
श्री चारभुजानाथ निकले नगर भ्रमण पर- शोभायात्रा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

पालीवाल धर्मशाला से निकली पैदल यात्रा 19 सितंबर को पहुंचेगी श्री चारभुजा-मातृशक्ति ने दिखाई ताकत

इंदौर। श्री चारभुजा नाथ पैदल यात्री संघ इंदौर के संयोजक श्री संतोष हीरालाल जोशी (संटु) ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ द्वारा यह पद यात्रा निकाली जा रही है। जो इंदौर में श्री चारभुजानाथ मंदिर, पालीवाल समाज भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए यह यात्रा श्री चारभुजानाथ, गढ़बोर (राजस्थान) 19 सितंबर को पहुंचेगी। शोभायात्रा के साथ पैदल यात्री, श्रद्वालुजन, महिलाएं व युवा भक्ति रस में नाचते नजर आए। भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। देवी-देवताओं का रूप धरे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर शहर के र्प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अश्विन जोशी, विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोलु शुक्ला, संजय शुक्ला, पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर महिला अध्यक्ष पुष्पा भूरालाल जोशी, पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्याम दवे, सचिव लक्ष्मीनारायण बागोरा, कार्यकारिणी सदस्य भेरूलाल जोशी (उथनोल), मुकेश उपाध्याय, धर्मनारायण जोशी आदि शामिल हुए। शोभायात्रा चारभुजानाथ मंदिर से आरती के बाद शुरू हुई जो तिलकपथ पर जय श्री जगदीश संगठन से उदयलाल व्यास, कन्हैया व्यास, रविकांत व्यास, सुनीता व्यास, पालीवाल सोश्यल ग्रुप के धर्मेन्द्र पुरोहित, ओम व्यास, भाजपा युवा नेता भावेश दवे, सचिन जोशी, इमली बाजार चौराहे पर पालीवाल वाणी समाचार पत्र के मंच पर भव्य स्वागत हुआ। स्मृति टॉकीज, जिंसी चौराहा, किला मैदान से मरीमाता चौराहे पर पहुंची। श्री चारभुजा नाथ पैदल यात्रीयों का जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत किया गया। व्यवस्थापक ओम जोशी एवं राजेश जोशी, विजय जोशी (पार्षद), तरूण व्यास (महाराज) ने पालीवाल वाणी को आगे बताया कि इसमें पालीवाल, गुर्जर, कुमावत आदि समाजों के यात्री भी सम्मिलित होते हैं। श्री चारभुजा जी के साथ भगवा झंडा लेकर गढ़बोर चारभुजा मंदिर तक जलजुलनी एकादशी पर पहुंचेगी। संतोष जोशी के साथ रणछोड़ आंजना (काका साहब), बंशीलाल प्रजापत (मामाजी), किशनलाल गूर्जर, रमेश आंजना कदमताल करते हुए दिखाई दिए। नाथद्वारा से पालीवाल वाणी के सहसंपादक देवकिशन पालीवाल विशेष रूप से पधार कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।

180 पदयात्री निकले-चारभुजा के लिए

यात्रा संयोजक संतोष जोशी (संटु) ने पालीवाल वाणी को बताया कि मालवा के प्रसिद्व बाल व्यास प्रशांत जी आम्बावंदन महु वालों के मुखारविंद से नानीबाई का माईरा कथा का आयोजन दिनांक 18 व 19 सितंबर 2018 को श्री चारभुजानाथ मंदिर या पालीवाल समाज भवन पर सुविधानुसार किया जाएगा। 18 दिनी यात्रा में 19 सितंबर को चारभुजानाथ मंदिर में प्रभुप्रसादी सुबह 9 बजे से 1 बजे तक पालीवाल समाज 44 श्रेणी की धर्मशाला चारभुजा में की जाएगी। इंदौर से निकलने वाली यात्रा में लगभग 180 से अधिक पदयात्री के साथ सैंकड़ो भक्तजन शामिल हुए।

paliwalwani

मातृशक्ति ने दिखाई ताकत-संयोजक हुए खुश

श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के तत्वाधान में श्री चारभुजानाथ जी की भव्य पैदल यात्रा एवं शोभायात्रा में पालीवाल समाज महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जोशी के साथ सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति ने अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति दर्ज कराकर मौजूद पैदल यात्रीयों का उत्साहवर्धन किया। विशेषकर पालीवाल समाज इंदौर, मेनारिया ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति ने अपनी ताकत का इजहार किया जो देखने योग्य था। मातृशक्तियों ने अपनी ताकत दिखाई तो यात्रा संयोजक संतोष जोशी (संटु) भी प्रफुल्लित नजर आए।

पालीवाल वाणी के मंच पर हुआ शानदार स्वागत

paliwalwani

पालीवाल वाणी समाचार पत्र के मंच पर विभिन्न संगठन की ओर पालीवाल समाज 44 श्रेणी अध्यक्ष श्याम दवे, मंत्री लक्ष्मीनारायण बागोरा, देवकिशन पुरोहित, मुकेश उपाध्याय, धर्मनारायण पुरोहित, पालीवाल समाज 24 श्रेणी से सचिव राकेश जोशी, सहकोषमंत्री ललित पुरोहित (भाणा), पालीवाल समाज महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जोशी, सुनीता व्यास, भाजपा नेत्री भावना पालीवाल, विध्या मेहता, प्रभा जोशी, मेनारिया समाज महिला मंडल मंत्री सोनाली जोशी, पालीवाल वाणी समुह से बालकृष्ण बागोरा, प्रेमनारायण जोशी, देवीलाल पुरोहित, शरद बागोरा, संपादक सुनील पालीवाल, अनिल बागोरा, महेश जोशी, अखिलेश जोशी, कैलाश पालीवाल, पुष्पेन्द्र पालीवाल, धर्मेन्द्र जोशी, गोपाल दवे, मुकेश व्यास, कैलाश दवे, घनश्याम व्यास, गोलु जोशी, नितेश जोशी, प्रकाश बागोरा, दिनेश जोशी, विनोद जोशी, दिनेश जोशी (दिग्गज), नरेन्द्र बागोरा, सचिन व्यास, शशी बागोरा, संगीता पालीवाल, अनिता व्यास, संस्था ब्राह्मण परिवार, संस्था दवे ग्रुप, पालीवाल जय अंबे ग्रुप, श्री चारभुजा मेवाड़ मंड़ल, श्री सांवरिया रामायाण मंडल आदि ने पुष्पवर्षों कर श्री चारभुजानाथ जी को पुष्पमाल पहनाकर, उपरना ओढ़ाकर तथा मंच पर यात्रा संयोजक संतोष जोशी (संटु) सहित पैदलयात्रीयों का भव्य ओर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। गुटकेश्वर भक्त मंड़ल प्रदीप पुरोहित, गिरीश पुरोहित, विशाल पुरोहित ने किला मैदान पहुंचने पर श्री चारभुजानाथ जी की पूजा-अर्चना कर श्रद्वालुजनों का भव्य स्वागत किया। इसके अलावा कई संगठनों ने अपने-अपने मंचों से शोभायात्रा में नगर भ्रमण पर निकले श्री चारभुजानाथ जी का पुष्पवर्षो से जगह-जगह स्वागत हुआ। 

paliwalwani

paliwalwani *पालीवाल वाणी ब्यूरो - Sunil Paliwal...✍️*
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News