इंदौर

अच्छी पहल ... शर्मा परिवार ने किया मृत्युभोज का त्याग

sunil paliwal...✍️
अच्छी पहल ... शर्मा परिवार ने किया मृत्युभोज का त्याग
अच्छी पहल ... शर्मा परिवार ने किया मृत्युभोज का त्याग

इंदौर। रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़कर बदलाव स्वीकार करने में संपन्न परिवार भी आगे आ रहे हैं। वे न सिर्फ मृत्युभोज जैसी परंपराओं का त्याग कर रहे हैं बल्कि उस पर खर्च होने वाली राशि विभिन्न सेवा प्रकल्प में लगाने का संकल्प भी ले रहे हैं। समाज में मृत्यु भोज की परंपरा वर्षो पुरानी है। कई बार कुछ लोग इस सामाजिक परिपाटी से इतने बंध जाते है कि कर्ज लेकर भी झूठी शान दिखाते है। इस पुरानी परंपरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के सुनील शर्मा, जयेश शर्मा ने पालीवाल वाणी को बताया कि उनकी पूज्जनीय माताजी श्रीमती मनोरजा देवी पति स्व. दीनानाथ जी शर्मा (गांव. पिपलांत्री) का दिनांक 18 अगस्त 2018 को इंदौर में निधन हो गया। हमारी माताजी की अंतिम इच्छानुसार वर्षों से पुरानी परंपरा को बदलने का कार्य किया। उन्होंने धुप के कार्यक्रम में अपने परिवार तक ही सीमित रखा ओर केवल मृत्युभोज में भी बाहर के परिजन आने मेहमानों के लिए भोज रखा। तथा आज दिनांक 29 अगस्त 2018 को धुप में पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रीमती मनोरमा देवी शर्मा को श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। इस कार्य की चारो तरफ भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। मृत्युभोज में होने वाले खर्च की राशि से परिजन पक्षियों के दाना चुगाने, मंदिरो में गमले व आवश्कतानुसार पानी की कुंडिया लगाने का संकल्प लिया ताकि पक्षी दाना चुग सकें, इसके लिए पौधारोपण की शुरूआत भी करेगे। हमारे शास्त्रों में अपने माँ-बाप अथवा पूर्वजों की याद में सराय या धर्मशाला बनवाने, कुआ खुदवाने, सरोवर या मंदिर निर्माण करने का बड़ा महत्व है। इस कार्य के लिए धन की आवश्यकता होती है। ये कार्य धनवान व संपन्न लोग ही कर सकते है। ऐसे में निर्धन परिवार क्या करे। सराय बनवाने से ज्यादा पुण्य कार्य है पक्षियों को दाना खिलाना ओर वृक्षारोपण करना। समाजसेविका, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रजि.) प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा जोशी ने कहा कि मध्यवर्गीय परिवार के व्यक्ति पीपल, बड़, नीम, अनार, आम, जाम जैसे छायादार वृक्ष लगाकर उन्हें पोषित करने का भी निर्णय लेगे ताकी परिजनों की याद में एक पेड़ उनकी यादें स्मरण करता रहे। ताकि वृक्षों की गहन छाया में थका हुआ, पथिक तो बैठता ही है, अनेक पक्षी भी इन पर आश्रय पाते है। ये वृक्ष सभी को समान भाव से छाया, फल, फूल और आश्रय प्रदान करते है। इन वृक्षों से बढ़कर भला सराय या धर्मशाला क्या होगी। आइए मृत्युभोज से ज्यादा मानव कार्य करें ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। ओर पेड़ लगाने वाले परिवार को पूण्य मिले। 

पालीवाल-मेनारिया समाज में बदलाव की बयार चलेगी

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रजि.) प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि शर्मा परिवार को मृत्युभोज नहीं करने का संकल्प व समझाइश दी गई। मृत्युभोज पर खर्चा होने वाली राशि से भविष्य में सामाजिक कार्यो में खर्च करने पर विचार करे तथा फिजूलखर्ची पर रोक लगने से पालीवाल, मेनारिया समाज में बदलाव की बयार चलेगी। इसके बाद पालीवाल, मेनारिया समाज की महिला मंडल लोगों को मृत्युभोज नहीं करने का संकल्प घर घर जाकर दिलाईगी। महिला मंडल ओर सर्व ब्राह्मण समाज मिलकर पौराणिक काल से चली आ रही कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा पर रोक लगाने, बाल विवाह नहीं करने, बालिकाओं को स्कूल भेजने, शादी विवाहों में फिजूल खर्ची रोकने के लिए जन जाग्रृति का संदेश भी देगी। ताकि समाज में एक अच्छी पहल समाजहित मे हो सके।

अच्छी पहल किया स्वागत...आप भी करें पहल

शर्मा परिवार के संकल्प को लेकर सभी परिजन भी इस पहल का स्वागत करें ताकि भविष्य में मृत्युभोज पर अंकुश लगाया जा सके। पालीवाल.मेनारिया समाज की संयुक्त महिला मंडल की टीम में पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जोशी (झमकु जी), उपाध्यक्ष लता पुरोहित सहित भाजपा नेता भावना बागोरा, मीना दवे, दीपा दवे, रीना व्यास, निर्मला बागोरा, संगीता पालीवाल (पालीवाल वाणी-पत्रकार), अनिता व्यास, यामिनी जोशी, मीनल जोशी, सुनीता व्यास, पुनम पुरोहित, कांता दवे, पुजा जोशी, निर्मला व्यास, किरण बागोरा, गीता जोशी, राधिका दवे, रेखा दवे, हेमलता बागोरा, दमयंती जोशी, लीना पालीवाल, पालीवाल समाज 24 श्रेणी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रजि.) प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा जोशी, इंदौर डॉ. सुरेश जोशी चित्रा जोशी, शिवकुमार जोशी पुष्पा जोशी, अरविन्द जोशी सुनिता जोशी, स्व. हेमंत जोशी विमला जोशी, अनुज जोशी, प्रदीप जोशी, संगीता जोशी, पारी जोशी, प्रभावती जोशी, शारदा जोशी, सुमित्रा जोशी, राधा जोशी, प्रीति जोशी, दीपिका जोशी, श्री मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला बाई जोशी, उपाध्यक्ष रामी बाई जोशी, मंत्री सोनाली जोशी, सहमंत्री शांता जोशी, कोषमंत्री ममता पुरोहित, उत्सव मंत्री योगिता पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य गोमती जोशी, कमला जोशी, रेखा राजेश मेहता (शर्मा), विद्या जोशी, सुमित्रा जोशी, संगीता शेखर जोशी (पालीवाल वाणी-पत्रकार), सुनिता जोशी, पूजा जोशी, ममता पानेरी, अर्चना पानेरी, निर्मला जोशी, ज्योति पानेरी, ममता मेहता, स्मिता मेहता, गीता मेहता, कमला मेहता, संतोष जोशी, कांता मेहता, कविता जोशी, संगीता व्यास, सुमित्रा जोशी, ममता पुरोहित, प्रियंका जोशी, कविता मेहता, पुनम जोशी, गोमती जोशी, टीना व्यास सहित कई मातृशक्तियों ने अच्छी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार की पहल बहुत पहले हो जाना चाहिए थी। पूरा महिला मंडल ओर समाज की ओर से शर्मा परिवार के द्वारा मृत्युभोज ना करने का निर्णय लिया जो स्वागत योग्य ही नहीं बल्कि सराहनीय कदम भी है।

*पालीवाल वाणी ब्यूरो - Sunil Paliwal...✍️*
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News