इंदौर

मेनारिया समाज में श्रद्धा अटूट के साथ अन्नकूट महोत्सव संपन्न

Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi ... ✍️
मेनारिया समाज में श्रद्धा अटूट के साथ अन्नकूट महोत्सव संपन्न
मेनारिया समाज में श्रद्धा अटूट के साथ अन्नकूट महोत्सव संपन्न

? मेनारिया समाज में श्री जसराज मेहता के नेतृत्व में दिखी एकता-मातृशक्ति का दिखा जलवा

इंदौर। गोवर्धन पूजन के साथ शहर सहित जिलेभर में अन्नकूट के आयोजन का सिलसिला जारी है। प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा सामाजिक स्तर पर भी अन्नकूट का चलन बढ़ रहा है। इसी कड़ी में मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी सचिव श्री गणपत मेहता एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री ओम जोशी, अनिल पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री मेनारिया समाज नवयुवक मंड़ल एवं महिला संगठन ने दीप महोत्सव समारोह के अवसर पर मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर के आशीर्वाद से भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं शाम को संध्या महाआरती के साथ 56 भोग का आयोजन 15 नवंबर 2018 को धूमधाम से इंदौर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाआरती शाम 5.30 बजे आरंभ हुई, जिसमें मौजूद सदस्यों एवं मातृशक्ति ने पूजा-अर्चना कर श्री ममलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 56 भोग की महाप्रसादी का भोग लगाया। अन्नकुट महोत्सव कार्यक्रम शाम 7 बजे से 31 कानुनगो बाखल, गोपाल मंदिर राजबाड़ा, समाज भवन पर हुआ। अन्नकुट महोत्सव में विशेष रूप से मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी के राष्ठ्रीय अध्यक्ष श्री जसराज जी मेहता शुरू से लेकर आयोजन संपन्न होने तक आयोजन स्थल पर मौजूद रहकर समाजजनों का अभिनंदन कर स्वागत कर रहे थे। मेनारिया ब्राह्मण समाज अन्नकुट महोत्सव में श्री जसराज मेहता के नेतृत्व में समाज बंधुओं ने दिखाई एकता वही आयोजन में मातृशक्ति का दिखा जलवा।

? ममलेश्वर महादेव का दरबार सज्जा

ममलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 56 भोग के साथ बहुत सुंदर, मनमोहक खुशबुदार पुष्पों की झड़ी से दरबार सजाया गया। आने वाले अतिथियों ने मंदिर की खुब की तारीफ। अन्नकूट महोत्सव का यह आयोजन नवयुवकों एवं मातृशक्ति मंडल सदस्यों की पहल पर हुआ। जिसमें शाम छह बजे से लेकर देर रात तक समाजनों एवं श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी पाई। मंदिर परिसर में महाप्रसादी लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इस मौके पर महिलाओं ने मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी और नृत्य कर प्रभु को रिझाया।

paliwalwani.com

? आप सब आयोजन के साक्षी बने

श्री मेनारिया ब्राम्हण समाज 52 श्रेणी इंदौर के अन्नकुट महोत्सव में सर्वश्री पालीवाल समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष मुकेश जोशी, सहकोषमंत्री ललित पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य प्रभुलाल पालीवाल, लक्ष्मण जोशी एवं किशन जोशी (गुरू), सुरेश जोशी, जगदीश जोशी, वासुदेव पुरोहित, सुखलाल जोशी, प्रिंस जोशी, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य सुरेश दवे, धर्मनारायण पुरोहित, शिवलाल पालीवाल, कोषमंत्री रेवाकशंकर पुरोहित, पालीवाल वाणी समूह से सुनील पालीवाल, अनिल बागोरा, महेश जोशी, कैलाश पालीवाल, पुष्प्रेन्द्र पालीवाल, संगीता पालीवाल, अनिता व्यास, धर्मेन्द्र जोशी, बबली पुरोहित, शंकर जोशी, हितेश जोशी आदि, पालीवाल जय अंबे ग्रुप से अखिलेश जोशी, उमेश पुरोहित, नितीन जोशी, योगेश जोशी, कमलेश जोशी, बंटी जोशी समाज मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी अध्यक्ष जसराज मेहता, उपाध्यक्ष रूपलाल जोशी, सचिव गणपत मेहता, कोषमंत्री उदयलाल जोशी, एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य राजाराम जोशी, सुभाष मेनारिया, कन्हैयालाल जोशी, ओमप्रकाश पानेरी, लोकेश मेहता, भेरूलाल जोशी, अनिल पुरोहित, शिव प्रसाद मेहता, दीपक जोशी, शंकरलाल व्होरा, लक्ष्मीलाल मेहता, नवयुवक मंडल सदस्य व समाज बंधु सुरेश मेहता, रामेश्वर जोशी, सुरज जोशी, प्रकाश जोशी, कमल व्यास, निर्मल जोशी, राजेश मांगीलाल जोशी, शुभम व्यास, सुमित मेहता, पारस जोशी, निर्मल नागदा, कैलाश जोशी, कुंदन जोशी, विष्णु मेहता, करण मेनारिया, श्याम मेहता, कमल व्यास, श्याम मेनारिया, राजेश जोशी, मोहन जोशी आदि मौजूद थे।

paliwalwani.com

? मातृशक्ति भी किसी से कम नहीं

मेनारिया ब्राह्मण संगठन इंदौर की मातृशक्ति की चर्चा आज सभी जगह हो रही है। इसके पीछे कई कारण है, अनेकता में एकता का परिचय देते हुए समाज के सभी कार्य में कदम से कदम मिलाकर समाज को सहयोग करना, विभिन्न समाजजनों के संगठन में मेनारिया समाज की पहचान स्थापति करना, समाज के कई आयोजन में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वाह अध्यक्ष श्रीमती विमला जोशी, सचिव श्रीमती सोनाली जोशी के कुशल नेतृत्व में मेनारिया ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति अपने गृहकार्य के साथ-साथ माँ अहिल्या की नगरी इंदौर की शान को बनाएं रखते हुए...तन-मन-धन से समाज को अपना योगदान देकर जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह कर रही है। अन्नकुट महोत्सव में भी मेनारिया समाज 52 श्रेणी इंदौर महिला मंडल पदाधिकारियो में उपाध्यक्ष श्रीमती रामी जोशी, मंत्री श्रीमती सोनाली जोशी, सहमंत्री श्रीमती शांता जोशी, कोषाध्यक्ष, श्रीमती ममता पुरोहित, उत्सव मंत्री श्रीमती योगिता तथा कार्यकारिणी सदस्यो में श्रीमती विद्या मेहता, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती अर्चना पाणेरी, श्रीमती स्मिता मेहता, श्रीमती ज्योति पाणेरी, श्रीमती यशोदा मेहता, श्रीमती पूजा जोशी, श्रीमती संगीता जोशी, श्रीमती डिम्पल जोशी, श्रीमती गौरी जोशी, श्रीमती कमला मेहता आदि ने कार्यक्रम की भागदौड़ अपने हाथ में संभाल रखी थी।

paliwalwani.com

paliwalwani.com

paliwalwani.com

? विशेष :- अन्नकूट महोत्सव के दौरान अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी के राष्ट्रीय अध्श्क्ष श्री जसराज जी मेहता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। विस्तार से समाचार एवं फोटो के लिए देखे श्री जसराज मेहता का जन्मदिन अन्नकूट महोत्सव में मनाया http://paliwalwani.com/indore/mr-jasraj-mehta-s-birthday-celebrated-at-annakoot-festival #paliwalwani via @Paliwalwaniwww.paliwalwani.com

paliwalwani.com
पालीवाल वाणी ब्यूरो-राजेश जोशी, संगीता जोशी...✍️
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News