इंदौर

चारभुजा पैदल यात्रा के लिए निकाली शोभायात्रा

Anil bagora, Mahesh Joshi
चारभुजा पैदल यात्रा के लिए निकाली शोभायात्रा
चारभुजा पैदल यात्रा के लिए निकाली शोभायात्रा

इंदौर। श्री चारभुजा (गढ़बोर) राजस्थान तक पैदल जाने के लिए श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के तत्वाधान में एक विशाल भव्य शोभायात्रा श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, पालीवाल धर्मशाला इंदौर से निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की आकर्षित करती हुई भारत माता, भोलेनाथ व पर्यावरण संरक्षण संबंधी झांकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। विश्व विख्यात पंड़ित ज्योतिषाचार्य, वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत जयप्रकाश वैष्णव के सानिघ्य में शोभायात्रा संपन्न हुई।
   श्री चारभुजा नाथ पैदल यात्री संघ, इंदौर के संयोजक श्री संतोष जोशी (संटु), व्यवस्थापक श्री रणछोड़सिंह आंजना, श्री बंशीलाल प्रजापत, श्री मुकेश व्यास, श्री भोलाशंभु बागोरा, श्री तरूण महाराज ने पालीवाल वाणी को बताया कि ब्रह्मलीन हीरालाल जोशी (बिजनोल) के द्वारा आरंभ की गई, श्री चारभुजानाथ जी भव्य शोभायात्रा का निरंतर 30 वां वर्ष है। शोभायात्रा आरंभ के पूर्व श्री चारभुजानाथ जी, हनुमानजी की आरती हुई उसके बाद, चारभुजानाथ मंदिर से शोभायात्रा के साथ पदयात्रा शुरू हुई जो तिलकपथ, इमली बाजार, स्मृति टॉकीज, रामगंज जिंसी चैराहा, गणेश गंज, किला मैदान, रघुवंशी कालोनी मेनरोड़, मरीमाता चैराहा पर शोभायात्रा को विराम देकर पदयात्री श्री चारभुजानाथ जी की ओर प्रस्थान कर गए । शोभायात्रा के साथ पदयात्रीयों का जगह-जगह मंच से ऐतिहासिक स्वागत हुआ। इंदौर से निकाली गई पदयात्रा श्री चारभुजा (गढ़बोर) राजस्थान तक जाएगी। 17 दिनी यात्रा 11 सित. को चारभुजा पहुंचेगी। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी, धर्मशाला, चारभुजा, गढ़बोर राजस्थान में 14 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक महाप्रसादी की जाएगी।

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा समाज

शोभा यात्रा में जन सैलाब उमडा, जिसमें पालीवाल ब्राह्मण समाज 24, 44, मेनारिया समाज के समाजबंधुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अमिट छाप छोड़ी वही विभिन्न समाज के समाजबंधु जिसमें यादव, कुमावत, गुर्जर, मीणा, प्रजापत समाज सहित कई लोग सम्मिलित हुए। पदयात्रा में समाज को एक संदेश मिला कि प्रभु के चरणों में जो भी आएगा, प्रभु उसके प्रति कल्याण जरूर करेंगे। भव्य शोभा यात्रा में पालीवाल समाज के लोगों ने कई मंचों से स्वागत द्वारा लगाकर एकता का परिचय दिया।

मातृशक्ति ने दिखाई ताकत

श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ की भव्य शोभायात्रा में मातृशक्ति ने काफी उत्साह दिखाया। ऐसा उत्साह आज तक नहीं देखा। मातृशक्ति युवाओं हो या उम्रदराज सभी ने जमकर भक्तिभाव से नृत्य किया। पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर की मातृशक्ति ने अपनी ताकत का इजहार भी किया।

प्रमुख हास्तियां भी पहुंची

शोभायात्रा के दौरान सर्वश्री महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा, विश्व विख्यात पंड़ित ज्योतिषाचार्य, वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत जयप्रकाश वैष्णव, ब्राह्मण समाज से श्री अनिल शर्मा भक्तों को आशीर्वाद देते चल रहे थे। श्रद्वालुजन इनके चरण स्पर्श कर अपने आपको धन्य समझ रहे थे। इस दौरान शहर की प्रथम महापौर मालिनी गौड़, भोलाशंभु बागोरा, पार्षद मनोज मिश्रा, पालीवाल समाज 24 श्रेणी अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी, विधायक सुदर्शन गुप्ता, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, समाजसेवी विकास अवस्थी, मिथिलेश त्रिवेदी, विशाल पुरोहित, गिरिश पुरोहित, आचार्य मनोज परमार, दिनेश जोशी (दिग्गज), विनोद जोशी, कैलाश पालीवाल, अनिल दवे, भरत मथूरावाला, देवीलाल जोशी, भेरूलाल जोशी, सुनील पालीवाल, अनिल बागोरा, मुकेश जोशी, अखिलेश जोशी, कैलाश पालीवाल, भावेश दवे, सचिन व्यास, सचिन जोशी, पवन जोशी, मांगु जोशी, जगत जोशी, विरेन्द्र व्यास, सुरेश व्यास, शंकर जोशी (विरधोलिया), पुरूषोत्तम बागोरा (बालक), पुष्पेन्द्र पालीवाल, धर्मेन्द्र जोशी, ओम व्यास (अग्गिबाण), मांगीलाल बागोरा, शरद बागोरा (बाबुदा), पुलकित पुरोहित, ललित पुरोहित (फोटोग्राफर), विनोद जोशी, सुरेश बागोरा, सहित कई प्रमुख हास्तियां शामिल हुई।

कम्प्यूटर बाबा ने हौंसला बढाया पैदल चलकर

शोभायात्रा के दौरान इसमें रथों में सवार महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा भी पदयात्रीयों के साथ पैदल चलकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्वालुजनों के बीच उत्साहवर्धन करते रहे।

श्री तरूण महाराज भी छाए

समाज के उभरते हुए कलाकार श्री तरूण महाराज के नाम से प्रसिद्वि पाने वाले राजस्थानी मेवाड़ पोशाख पहनकर शोभायात्रा में सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। तरूण महाराज ने चर्चा के दौरान पालीवाल वाणी को बताया कि मैं श्री संतोष जोशी का बहुत आभारी हुं उन्होंने मुझे श्री चारभुजानाथ जी की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। संटु भाई साहब ने मुझे प्रोत्साहन दिया उसे जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा। पैदल यात्रा में शामिल होकर सबके चेहते बनकर सबका बखुबी ध्यान भी रख रहे है।

ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी जोशी के आर्शीवाद से

ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी जोशी (बिजनोल) की यादों को ताजातरीन करने के लिए श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के संयोजक श्री संतोष जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि बाबुजी के आर्शीवाद फलस्वरूप निरंतर 30 वर्षों से सफलता पूर्वक पैदल यात्रा का संचालन निःशुल्क किया जा रहा है। इस यात्रा में पालीवाल समाज 44 श्रेणी, 24 श्रेणी, एवं मेनारिया ब्राह्मण समाज के अलावा विभिन्न श्री चारभुजानाथ जी के भक्त इस यात्रा में शामिल होकर अपनी मनोकामना पूर्ण करते है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए विभिन्न गांवों से भी भक्तगण शामिल होते है, इंदौर से पैदल यात्रा का कारवां धीरे-धीरे बढ़ते हुए विशाल जनसमूह में तब्दील हो जाता है। जो इस यात्रा की एक ऐतिहासिक उपलब्धि हैं।

मंचों से हुआ ऐतिहासिक स्वागत

सामूहिक संस्कार सेवा समिति से रामचंद्र दवे (कमांडर), डाड़ (माहेश्वरी) परिवार, रविकांत व्यास मित्र मंडल - रवि व्यास, श्री गोपीलाल व्यास परिवार (जावड़), जय भीम बाबा ग्रुप - भाऊ शिंदे मित्र मंड़ल, पालीवाल वाणी परिवार, तुषार जोशी मित्र मंड़ल (के.के विडियो), प्रदीप यादव मित्र मंड़ल- प्रदीप औंकार यादव, जोशी परिवार - जयंत जोशी, गोपाल जोशी, त्रिवेदी परिवार - आनंदी त्रिवेदी, जोशी रिफ्रेशमेन्ट - जगदीश जोशी, बागोरा परिवार - राजेश बागोरा, प्रजापत परिवार - कैलाश प्रजापत, मातृ नर्मदे हर मित्र मंडल - बंटी श्रीवास्तव, मेवाड़ महासंघ - विनोद जोशी, सीताराम मित्र मंड़ल - कचरूमल प्रजापत, जय मेवाड़ ग्रुप - राकेश जोशी, मेवाड़ ग्रुप - यशवंत पुरोहित (लाला), सुरेश पुरोहित, हरी बाबा- लव शेखावत मित्र मंड़ल, राजेश शर्मा मित्र मंड़ल, हेमेन्द्र मित्तल मित्र मंड़ल, इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ - भरत मथूरावाला, भोला बागोरा, सोहन पुरोहित (कप्तान), विश्वकर्मा फर्निचर आर्ट एवं यनिक शर्मा मित्र मंड़ल, श्री गुटकेश्वर भक्त मंड़ल - मिथिलेश त्रिवेदी, विशाल पुरोहित, अंकित जी, दवे परिवार- विजय दवे, बालाजी मित्र मंड़ल - नारायण व्यास, लक्ष्मीनारायण व्यास, भोलाशंभु बागोरा मित्र मंड़ल, कट्ट हिन्दु महाराज ग्रुप - चंदन व्यास, तरूण व्यास, ब्रह्मबाग ग्रुप (बी.बी.सी.) - संतोष चैधरी, रजत जोशी, संजय शुक्ला मित्र मंडल - संजय शुक्ला, सुधीर दवे, विशाल बागोरा, बैस परिवार - चंदन सिंह बैस, गोलु शुक्ला मित्र मंडल- मरीमाता चैराहा, मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इदार - जसराज मेहता, बाला पुरोहित, लाल जोशी मित्र मंड़ल, दीपु यादव मित्र मंडल, कोमल यादव मित्र मंडल, पाणेरी परिवार- प्रेमशंकर पानेरी, बबलु जोशी, चितलांग्या परिवार - श्री चारभुजा बाटल, सांवेर रोड़ सहित सैकडों मंचों से उपरना, गुलाल, रंग बिरंगी पंखड़ियों, पुष्पमालाओं से ऐतिहासिक स्वागत हुआ।

तिरंगा लेकर चले पदयात्री

श्री चारभुजानाथ जी की पदयात्रा में आजादी 70 साल यात्रा करो कुर्बानी के अंतर्गत इंदौर से श्री चारभुजानाथ जी तक तिरंगा लेकर पदयात्री चारभुजा मंदिर, गढ़बोर राजस्थान तक जलजुलनी एकादशी पर पहुंचेगी। इस अवसर पदयात्री तिरंगा झंड़ा हाथ में लेकर पदयात्री चल रहे थे।

पालीवाल वाणी ब्यूरो से अनिल बागोरा, महेश जोशी

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News