इंदौर

निशुल्क मथुरा वृंदावन की चार दिवसीय यात्रा में 1300 महिलाएं जाएगी - श्री कमलेश खंडेलवाल

paliwalwani
निशुल्क मथुरा वृंदावन की चार दिवसीय यात्रा में 1300 महिलाएं जाएगी - श्री कमलेश खंडेलवाल
निशुल्क मथुरा वृंदावन की चार दिवसीय यात्रा में 1300 महिलाएं जाएगी - श्री कमलेश खंडेलवाल

इंदौर। संस्था सृजन पश्चिम क्षेत्र की 322 कॉलोनीयो की 1300 मातृशक्ति को चार दिवसीय निशुल्क मथुरा व्रंदावन यात्रा 20 दिसम्बर से 23 दिसंबर यात्रा लेकर जाएगी। संस्था सृजन के अध्यक्ष श्री कमलेश खंडेलवाल, यात्रा संयोजक गोविंद गोयल एवं महिला संयोजिका पूर्व पार्षद तनुजा खंडेलवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि संस्था सृजन द्वारा आयोजित की जाने वाली यह तेरहवीं यात्रा है। इसके पूर्व लगातार विगत 9 वर्षों में 12 यात्रा में लगभग 15000 से अधिक मातृशक्ति मथुरा वृंदावन गिरिराजजी की यात्रा कर चुकी हैै। मध्यप्रदेश में निशुल्क तीर्थ दर्शन की शुरुआत सर्वप्रथम प्रारंभ करने वाली एक मात्र संस्था सृजन यह चार दिवसीय यात्रा 20 दिसम्बर को इंटरसिटी एक्सप्रेस से शाम 4 बजे मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी। 21 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने के बाद यमुना मैया को अर्पित की जाने वाली चुनरी यात्रा विश्रामघाट जाएगी।

मातृशक्यिों को नौका में यमुना मैया का विहार कराया जाएगा

संस्था सृजन के अध्यक्ष श्री कमलेश खंडेलवाल, यात्रा संयोजक गोविंद गोयल एवं महिला संयोजिका पूर्व पार्षद तनुजा खंडेलवाल ने पालीवाल वाणी को आगे बताया कि संस्था सृजन द्वारा यमुना मैया चूनरी मनोरथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिविधान से संपन्न होगा। यात्रा में शामिल माता बहनो को नौका में यमुना मैया का विहार कराया जाएगा। मातृशक्ति द्वारकादिश मंदिर के दर्शन करते हुए वृंदावन रवाना होगी। शाम 5 बजे बांके बिहारीजी के दर्शन करते हुए स्थानीय प्रेम मंदिर, इस्कोन मंदिर, रंगजी मंदिर, पागल बाबा मंदिर, बिरला मंदिर कार्यक्रम स्थल फोगला आश्रम पहंुचेगी। वहां शाम को मुंबई ओर वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सुमुधर भजनों की प्रस्तुति आयोजित भजन संध्या में दी जाएगी।

गिरिराजजी के लिए 21 किलोमीटर तक पैदल यात्रा प्रारंभ होगी

22 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे मातृशक्ति वृंदावन से बस द्वारा गिरिराजजी के लिए रवाना होगी। 9 बजे जतीपुरा मुखारविंद से पूजा अर्चना कर मातृशक्ति 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा प्रारम्भ करेगी। यात्रा में 2 डीजे साउंड बैंड बाजे ओर साधु संत महामंडलेश्वर भी शामिल रहेंगे। शाम 6 बजे यात्रा मुखारविंद जतीपुरा पर पहुंचेगी वहां पर गिरिराजजी को 500 किलो का छप्पन भोग लगाया जायेगा। रात्रि 10 बजे बसों द्वारा गिरिराजजी से मथुरा रेलवे स्टेशन वापसी होगी। रात्रि में इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना होकर 23 दिसम्बर की प्रात 12 बजे यात्रा इंदौर आएगी।

माता बहनो से नाम मात्र शुल्क लेकर रजिस्ट्रेशन

संस्था सृजन के अध्यक्ष श्री कमलेश खंडेलवाल, यात्रा संयोजक गोविंद गोयल एवं महिला संयोजिका पूर्व पार्षद तनुजा खंडेलवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि बताया कि चार दिवसीय यात्रा में आने जाने ठहरने ओर स्वल्पहार भोजन की व्यवस्था पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगी यात्रा में जाने वाली माता बहनो से नाम मात्र शुल्क लेकर रजिस्ट्रेशन किये गए है यात्रा के संचालन के लिए 225 कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देते हुए 23 समितियो का गठन किया गया है। उपरोंक्त जानकारी पालीवाल वाणी को संस्था सृजन के श्री दिनेश खंडेलवाल ने दी।

पालीवाल वाणी ब्यूरो-गोपाल दवे
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News