चित्तौड़गढ़

अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह आज

मेनारिया युवा समाचार पत्रिका ब्यूरो
अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह आज
अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह आज

आवरी माता (राज.)। अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह आज 23 नवबंर को आवरी माता जिला चितोडगढ, रजस्थान में सुबह 11 बजे से आरंभ होगा। शपथ विधि समारोह में अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज बंधुओं सहित कई राष्टीय स्तर के नेता के भी पहुंचने की प्रबल संभावना है।
अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महामंत्री श्री मनोज मेनारिया ने पालीवाल वाणी संवाददाता श्री राजेश जोशी को बताया कि मेनारिया समाज के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह समाज भवन में होगा। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता इंदौर, महामंत्री श्री मनोज मेनारिया चित्तोडगढ, श्री बद्रीलाल मेनारिया गवारड़ी, कोषाध्यक्ष व चित्तोडगढ झोन उपाध्यक्ष पृथ्वीराज मेनारिया जावदा, मंत्री दशरथ मेनारिया ओछड़ी, वल्लभ नगर झोन, उपाध्यक्ष मांगीलाल मेनारिया मेनार, मंत्री श्री चंद्रप्रकाश मेनारिया वाना, गिर्वा झोन, उपाध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया पावेरिया की मादड़ी, मंत्री श्री नारायणलाल मेनारिया पावेरिया की मादड़ी मध्यप्रदेश झोन उपाध्यक्ष श्री प्रकाश नागदा घसुंडी, मंत्री श्री रामबाबु नागदा कानाखेड़ा शपथ विधि समारोह में भाग लेगें। शपथ विधि समारोह पश्चात् नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समाज विकास, उत्थान सहित आगामी माह में होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से परिचर्चा के साथ रूपरेखा तैयार की जाएगी।

मेनारिया युवा पत्रिका का विमोचन आज

मेनारिया युवा पत्रिका के संपादक श्री राजेश जोशी इंदौर ने पालीवाल वाणी को बताया कि अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय समाचार पत्रिका मेनारिया युवा के प्रथम अंक का विमोचन भी होने की संभावना है। जिसका विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता सहित विभिन्न अतिथियों के द्वारा होगा। मेनारिया युवा के प्रकाशन से समाज को तीव्रगति से समाचार मिलेगें वही प्रतिभाशाली बच्चों का परिचय भी होगा। समाज में युवा साथी श्री राजेश जोशी काफी दिनों से मेहनत कर रहे थे जो अब जाकर सार्थक हुई। चर्चा में बताया कि समाज में काफी दिनों से डिमांड हो रही थी कि समाज की गतिविधियों को संचालित करने के लिए कोई पत्रिका का प्रकाशन होना चाहिए। हमारे साथियों से चर्चा करने के बाद ही उन्होंने मुझे प्रोत्साहित करते हुए प्रंकाशन करने की जिम्मेदारी दी। जिसे में पूर्ण निष्ठा ओर इमानदारी से करने का प्रयास करते हुए समाज का विकास कैसे हो इस पर सभी साथियों के विचारों का प्रकाशन करते हुए उनकी राय राष्ट्रीयस्तर पर बताने ओर समस्याओं को हल करने के लिए मेनारिया युवा का प्रकाशन किया जा रहा है। जिसमें आप सभी साथियों का सहर्ष सहयोग अप्रेक्षित रहेगा।

पालीवाल वाणी एवं मेनारिया युवा समाचार पत्रिका ब्यूरो ✍
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए- Ayush Paliwal 
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News