भोपाल

दैनिक वेतन भोगी अब स्थाई कर्मचारी, मामा की तरफ से दशहरे पर दीपावली का तोहफा

Ayush Paliwal
दैनिक वेतन भोगी अब स्थाई कर्मचारी, मामा की तरफ से दशहरे पर दीपावली का तोहफा
दैनिक वेतन भोगी अब स्थाई कर्मचारी, मामा की तरफ से दशहरे पर दीपावली का तोहफा

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दीपावली से पहले स्थाई करने का तोहफा दे दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। इसमें दैनिक वेतन भोगी के पक्ष मे निर्णय लेते हुए केबीनेट मे, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को स्थाई करने का फ़ैसला हुआ जिससे प्रदेश के दैनिक वेतन भोगियो मे खुशी की लहर छा गयी। पालीवाल वाणी परिवार, कर्मचारी संघ, भाजपा कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल को धन्यवाद देते हुए फ़ैसले का स्वागत किया।

रोका मुख्यमंत्री का काफिला

केबीनेट मे प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रदेशभर के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो के बीच हर्ष की लहर छा गयी। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो ने मीटिंग से जाते हुए मुख्यमंत्री का काफिला रोक, मुख्यमंत्री को मध्यप्रदेश दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News