आपकी कलम

जब तिरंगा लहराता है

paliwalwani...✍️
जब तिरंगा लहराता है
जब तिरंगा लहराता है

जब तिरंगा लहराता है
जब तिरंगा लहराता है-
हिम-शिखरो पर लहराकर,
तु गौरव अपना दिखलाता है...
ऊँचे नभ पर चढकर तु,
गीत हिन्द के जब गाता है...
तीन रंगो से रंगा हुआ है,
निखरता तेरा आँचल...
तनकर खडा है भारत भू पर,
देखता है यह विश्व-सकल ...
दशो दिशाओ मे गूँज रही है,
वीरो की अमर यशोगाथा...
शहादतो की माटी गा रही
जय-जय भारत माता...
जब शहीदो के तन पर तु,
कफ़न बन लिपट जाता है...
रेशे-रेशे भी उसकी शहादत पर,
रिस-रिस अश्रुजल बहाता है...
वीरो ने अपना लहू बहाया,
तज दिए निज प्राणो को...
कैसे भूले उनकी शहादत,
और उनके त्याग-बलिदानो को...
तु हिन्द की विजयी पताका है,
नील गगन का मस्तक चूम ले...
शौर्य, प्रताप, अभिमान संग ले,
हिन्द का तु, स्वाभिमान रख ले...
सूरज की स्वर्णिम रश्मियो को,
कंचन कलश से अभिषेक करने दे...
विजयी विश्व पताका बनकर,
सकल-विश्व मे जय जयकार होने दे ...
नही कोई भू पर देश ऐसा,
रग रग मे लहू वतन का दौडता है...
बाँध कफ़न सीने पर अपने ऐसे,
हर जवान सरहदो पर सोता है...
लहर-लहराएँ जा ओ तिरंगा,
गीत हिन्द के तु गाएँ जा...ओ तिरंगा...
बनकर ‘‘ हेमा ’’ सजग प्रहरी, ओ तिरंगा,
रखना लाज वतन की, ओ तिरंगा...

हेमलता पालीवाल ‘‘ हेमा ’’
उदयपुर, राजस्थान

paliwalwani

पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News