आमेट

श्री भरत पालीवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने

M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
श्री भरत पालीवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने
श्री भरत पालीवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने

आमेट। राजस्थान पटवार संघ उपशाखा आमेट की कार्यकारिणी के चुनाव जिला चुनाव पर्यवेक्षक श्री नारूलाल रेगर भू.अ.निरीक्षक, श्री देवी सिंह चारण. सिराज खान. इम्तियाज मोहम्मद पटवारी के सानिध्य में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से उपशाखा अध्यक्ष पद पर श्री भरत कुमार पालीवाल, उपाध्यक्ष श्री चतर सिंह चौहान, मंत्री श्री बसंतीलाल जीनगर. संयुक्त मंत्री श्री कालूराम कुमावत, संगठन मंत्री श्री नितेश कुमारी, कोषाध्यक्ष श्री दुर्गालाल मीणा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

नवीन कार्यकारिणी को जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री नारूलाल रेगर द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर सर्वश्री निवर्तमान अध्यक्ष दुर्गा सिंह चारण ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोरावर सिंह राव ऑफिस कानूनगो भंवरलाल बुनकर एवं तहसील के समस्त भू.अ.निरीक्षक एवं पटवारी मौजूद थे। सभी ने निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। श्री भरत पालीवाल एवं निर्वाचित पदाधिकारियों को पालीवाल वाणी एवं पालीवाल समाज आमेट सहित कई संगठनों ने बधाई दी।

paliwalwani
पालीवाल वाणी ब्यूरो-एम.अजनबी,किशन पालीवाल...✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News