आमेट

रांकड कांकड री धरती पर,करलो रे पूण्य महान हरियालो होए राजस्थान

M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
रांकड कांकड री धरती पर,करलो रे पूण्य महान हरियालो होए राजस्थान
रांकड कांकड री धरती पर,करलो रे पूण्य महान हरियालो होए राजस्थान

▪पर्यावरण के लिए एक बीज बोने पर भी प्रकृति हमारा सहयोग करती...कमेरी में पर्यावरण संगोष्ठी

आमेट। ऐतिहासिक धरा कमेरी स्थित महाबलिदानी पन्नाधाय पेनोरमा में आज रविवार को आशा पूरा मानव कल्याण ट्रस्ट वापी गुजरात के तत्वाधान में पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता नारायणलाल उपाध्याय (देवगढ़) ने की। मुख्य अतिथि लोकपाल महेश बगरवाल व विशिष्ट अतिथि नानजी भाई गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशापूरा मानव कल्याण ट्रस्ट वापी गुजरात व गहरीलाल गुर्जर अध्यक्ष महाबलिदानी मां पन्नाधाय स्मारक संस्थान थे। पर्यावरण प्रेमियों ने पन्नाधाय पेनोरमा को हरा भरा बनाने पर मंथन किया।

जिसमे कमेरी में वृक्षारोपण से पूर्व गायत्री यज्ञ कराना, गो कथाएं करवाना, क्षेत्र व भविष्य की संभावना के अनुरूप वृक्षारोपण करना, नदी नालों के प्रवाह क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण करना, वृक्षो का महात्म्य बताना, प्र्यावरण के लिए जन जागरण करना, बरसात से पूर्व सभी तैयारियां करना आदि मुख्य विषयांे पर चर्चा की गई। नानजी भाई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से सभी के हितो का कार्य होगा। वृक्षारोपण कर कमेरी को राजसमंद की दूसरा पिपलांत्री बनाना है। सभी संगठन मिल कर एक एक पौधा देवे। सभी के सहयोग से आने वाले दिनो में कमेरी पेनोरमा एवं आस पास में 11 हजार पौधे लगाए जाएगें। राजसमंद लोकपाल ने कहा कि बात से ज्यादा काम हो। कार्य के लिए जिम्मेदार संस्थान हो। क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगो की एक समन्वय समिति बनानी चाहिए। नारायणलाल उपाध्याय ने कहा की एक श्रेष्ठ राज्य वो है जहां नदिया प्रवाहित रहे, बादल बरसते रहे, औषधी मिलती रहे। स्मारक में बनने के बाद परिवर्तन नही हो सकता लेकिन पेनोरमा में समय समय पर जरूरी विकास किए जा सकते है। कमेरी तीर्थ भूमि है। तीर्थ भूमि में हरियाली व शीतलता होना जरूरी है। आमेट प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बघेरवाल ने कहा कि विद्यालयों में चलने वाले एनएसएस कार्यक्रम का एक दिन पन्नाधाय पेनोरमा में हरियाली के लिए देना चाहिए। इससे यह क्षेत्र शीघ्र ही हराभरा बन सकता है।
मोहन लाल गुर्जर ने गोरा धोरा री धरती पर रांकड कांकड री धरती पर करलो रे पूण्य महान हरियालो होए राजस्थान इस युग के भगवान है वृक्ष, वृक्षारोपण पूण्य महान। रचना प्रस्तुत कर पेड़ो का महत्व बताया। उन्होंने पन्नाधाय पर स्वरचित रचनाओ का सस्वर गायन किया। हरिओम ने कहा कि कार्यकर्ता पहले स्वयं बीज बने। अपना संस्थान के संस्थापक दिनेश सनाढय में कहा कि पर्यावरण संरक्षण में आने वाली बाधाओं को दूर कर स्थानीय लोगों की प्रतिबद्धता बढ़ाना चाहिए। पर्यावरण के लिए लोगों की मन स्थिति को बदलना जरूरी है। इस दौरान आमेट प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बघेगरवाल, हरिओम, कृष्ण कुमार, बालक राम मोरोडिया, भंवर सिंह चौहान, ब्रजमोहन गुर्जर, देव सेना जिलाध्यक्ष राजू खटाणा, देवीनारायण मीणा, शेर सिंह सैनी, लोकेश कुमार मीणा, लोकेन्द्र सिंह, रतननाथ, मोहनलाल गुर्जर, केके सनाढय, अंकित वर्मा, हरिश सिंह, अर्चना सनाढय, नाथू राम चैधरी, रूपेश कंसारा, देवा गुर्जर सहित जिले के जाने-माने पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आशापूरा मानव कल्याण के महामंत्री कैलाश सामोता ने किया।
M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News