आमेट

हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी पर हमला कर हत्या कर दी-पुलिस प्रशासन गमगीन

M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी पर हमला कर हत्या कर दी-पुलिस प्रशासन गमगीन
हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी पर हमला कर हत्या कर दी-पुलिस प्रशासन गमगीन

राजसमंद। भीम उपखंड की बरार ग्राम पंचायत के रातिया थाक गांव में जमीनी विवाद का अनुसंधान करने गए भीम थाने के हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी लगभग उम्र 48 पर आज शनिवार शाम छह बजे हमलावरों हमला कर हत्या कर दी। हमले में घायल हेड कांस्टेबल को स्थानीय निवासियों ने मौके पर फोन लगाकर 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीम पहुंचाया था। जहां उनका उपचार के दौरान मौत हो गई। पुरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।

सूचना पर डीएसपी राजेंद्र सिंह, सीआई लाभूराम विश्नोई ओर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में लग गई। शहीद हेड कांस्टेबल कुंवारिया (राजसमंद) निवासी हैं। पुरे घटनाक्रम पर पुलिस प्रशासन गमगीन माहौल में दिखाई दिया। हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी के हमलावरों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग राजसमंद के विभिन्न संगठनों ने करते हुए हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी को पालीवाल वाणी समाचार पत्र, आमेट पत्रकार साथीगण, आमेट पुलिस, संस्था ब्राह्मण परिवार, संस्था दवे ग्रुप, इंदौर मेरी पहचान, श्री सांवरिया रामायण मंडल, श्री लक्ष्मीनारायण मंड़ल, पालीवाल सोशल ग्रुप, श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ, चारभुजा नाथ मित्र मंडल, श्री मेनारिया युवा, चारभुजा भक्त मंड़ल, जय जगदीश सेवा संगठन, युवा ब्रह्म शक्ति इंदौर, पालीवाल जय अंबे ग्रुप, सांई ज्योति फाउंडेशन इंदौर सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ....

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Trending News